गार्गी पुरस्कार:ब्लॉक स्तर पर हुआ प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान
ब्लॉकस्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को राउप्रावि वणोरी में हुआ। साथ ही स्कूल परिसर के नवनिर्मित मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति प्रतिष्ठा की गई। समारोह में ब्लॉक की 155 मेधावी छात्राओं को अतिथियों ने गार्गी पुरस्कार के चेक प्रदान किए।
नोडल संस्थाप्रधान भरत कुमार व्यास ने बताया कि ब्लॉक में सत्र 2013 से 2015 तक में 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से कक्षा दसवीं और 2014-15 में बारहवीं उत्तीर्ण छात्राओं को पुरस्कार राशि के चेक बांटे गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अनिता कटारा थी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल ने की।
विशिष्ट अतिथि प्रधान रेखा रोत, पालिकाध्यक्ष निर्मला अहारी, गलियाकोट प्रधान सूर्या अहारी, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायणलाल दर्जी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेष भट्ट, उत्तर मंडल अध्यक्ष कमल किशोर व्यास, अनिल पुरोहित, डीईओ प्रभुलाल मीणा, जिपस अनिता पंड्या सरपंच वंदना माल थे। नाथूलाल पाटीदार और रूपेंग पाटीदार ने स्कूल सहित गांव की समस्याएं बताते हुए समाधान की मांग रखी।
कार्यक्रम में निकिता पाटीदार एवं दल ने नृत्य प्रस्तुत किया। संस्थाप्रधान भूपेंद्र कुमार पाठक, उपसरपंच कांतिलाल, जगदीश माल, नरेंद्र, रमेश, नरेंद्र पाटीदार, हुरमा, पूर्व सरपंच हरीश रोत, सचिव जितेंद्र त्रिवेदी, संध्या पाटीदार, गंगा पाटीदार, भावना, कोकिला परमार, भगवती पाटीदार, हरीश नाहरपुरा, केशु हड़माला भावना भट्ट जोधपुरा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन सुरेशचंद्र चौबीसा ने किया।
मूर्तिकी स्थापना : स्कूलपरिसर में नवनिर्मित मंदिर में बसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती की मूर्ति की विधिविधान पूर्वक प्रतिष्ठा की गई। आचार्य तुलजा शंकर भट्ट, कन्हैयालाल भट्ट, पंकज पंड्या सहित विप्रवरों के मंत्रोच्चार के साथ यजमान गोवनजी पाटीदार परिवार द्वारा मूर्ति का पूजन कर यज्ञ में आहुतियां दी गई। जयकारों के बीच विधायक अनिता कटारा और जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल सहित अतिथियों और यजमान परिवार द्वारा मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई।
गलियाकोट.राउप्राविचीतरी में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व पीटीए अध्यक्ष भोगीलाल पाटीदार, अध्यक्ष सरपंच कमला डेंडोर, विशिष्ट अतिथि उप सरपंच जीवणलाल पाटीदार, नोडल प्रधानाचार्य डायालाल पाटीदार थे। प्रधानाचार्य नवनीत व्यास ने स्वागत किया। समारोह में अतिथियों द्वारा दसवीं बारहवीं की 44 प्रतिभावान छात्राओं को गार्गी पुरस्कार के चेक बांटे गए। संचालन प्रवीण भट्ट ने किया।
सीमलवाड़ा.ब्लॉकस्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण शुक्रवार को कस्बे के राउमावि में प्रधान निमीषा भगोरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल लबाना ने की जबकि विशिष्ट अतिथि पीटीए अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, पंसस अनिल मिश्रा, सरपंच रूपचंद भगोरा थे। नोडल प्रभारी जीवन प्रकाश दामा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में 32 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया।
चीखली.चिखलीब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार सम्मान समारोह राउमा वि चिखली में हुआ। मुख्य अतिथि लक्ष्मण लाल देवतरा थे। अध्यक्षता मणिलाल अहारी ने की जबकिविशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य चेतनलाल पाटीदार रहे। समारोह में 5 छात्राओं पिंकी डामोर, हिनल पंड्या, हर्षिता मिश्रा, आरती दर्जी पायल कटारा को सम्मानित किया गया।
आसपुर.पंचायतसमिति आसपुर का ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को राउमावि आसपुर में हुआ। जिसमें 73 छात्राओं को नवाजा गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम सिंह चौहान ने की। मुख्य अतिथि प्रधान चिमनलाल मीणा और विशिष्ट अतिथि बीईईओ रणछोड़ डामोर, अनिल जैन, भवान सिंह राठौड़, प्रकाश नागदा, वखत सिंह राठौड़, भरत कुमार चौबीसा और प्रताप सिंह रहे। भवानी सिंह राठौड़ ने स्वागत और संचालन किया। आभार शिव शंकर चौबीसा ने माना।
बिछीवाड़ा.राउमाविबिछीवाडा में ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किय गया। अतिथि बिछीवाडा प्रधान राधा देवी घाटिया थी। अध्यक्षता गजेंद्र पटेल ने की जबकि विशिष्टअतिथि बाबुलाल लबाना, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान, बीओ अमृतलाल पटेल, उपसरपंच सुभद्रा देवी शाह एवं लालनाथ रावल थे। कार्यक्रम में 18 छात्राओ को चेक वितरित किए गए। कार्यवाहक संस्था प्रधान दिपेश साद ने अतिथियों का स्वागत किया।
झौथरी.राउमाविझौथरी में आयोजित गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह प्रधान मंजुला रोत के मुख्य अतिथि में हुआ। अध्यक्षता संस्था प्रधान जीवन प्रकाश गमेती एवं विशिष्ट अतिथि भीमचंद रोत थे। आयोजित कार्यक्रम में कुल चार छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें सरकारी विद्यालय राउमावि विकासनगर की एक मात्र छात्रा विधा रावल थी। शेष तीनों छात्राएं सरस्वती विद्या निकेतन मावि. करावाड़ा की हिमानी डिडोर, गीतांजलि कटारा शीतल मोरी ने पुरस्कार प्राप्त किया। संचालन रवि मीणा ने किया।
साबला.संतमावजी महाराज राउमावि साबला में शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार वितरण हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान दलपतराम मीणा, अध्यक्षता तहसीलदार कालुराम रैगर और विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी महेशचंद्र अहारी, बीईईओ तेजसिंह चूंडावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्रवीरसिंह चौहान, चेतन व्यास, दिलीप जैन, जवाहरलाल मेहता, लक्ष्मीनारायण शर्मा थे। प्रधानाचार्य कुलदीप जैन ने बताया कि गार्गी पुरस्कार की प्राप्त बालिकाओं को प्रोत्सहित किया गया।
सीमलवाड़ा. गार्गी पुरस्कार से नवाजी गई बालिकाएं अतिथियों के साथ।
बिछीवाड़ा. ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित छात्राएं अतिथियों के साथ।
झौथरी. ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित छात्राएं अतिथियों के साथ।
गलियाकोट . समारोह में छात्रा को पुरस्कार राशि का चेक देते अतिथि।
सागवाड़ा. समारोह में छात्रों गार्गी पुरस्कार का चेक देते अतिथि।