पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रभारी मंत्री ने किया स्कूल का निरीक्षण, कक्षा से गायब शिक्षक को फटकारा

प्रभारी मंत्री ने किया स्कूल का निरीक्षण, कक्षा से गायब शिक्षक को फटकारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर. क्षेत्रीयभ्रमण पर निकले जिले के प्रभारी मंत्री अर्जुनलाल गर्र्ग शुक्रवार को अचानक ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धावड़ीफला माल पहुंच गए और आकस्मिक निरीक्षण करते हुए शिक्षकों की क्लास ले ली। चौकी गांव में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य का निरीक्षण कर लौटते प्रभारी मंत्री ने स्कूल को सुनसान देखा तो वाहन रूकवाकर स्कूल में चले गए। यहां पर एक खाली कक्षा में जाकर उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछना शुरू कर दिया। लगभग 11 बजे तक श्यामपट्ट पर कुछ भी नहीं लिखा हुआ और शिक्षक को गैर मौजूद देख बुलवाया। कक्षा में पहुंचे शिक्षक धनराज खराड़ी को प्रभारी मंत्री ने जमकर फटकार लगा दी और शिक्षण कार्य करवाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक के बारे में पूछा तो उनके पटवारी परीक्षा के प्रशिक्षण में जाने की जानकारी दी जिस पर उन्होंने मूवमेंट रजिस्टर मंगवाया जो नहीं पाया गया।

पुलिस ने किया श्रमदान

सागवाड़ा.मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान के तहत पुलिस थाना द्वारा चयनित पीपलागुंज गांव के भागा तालाब पर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर कार्य का शुभारंभ किया। डीएसपी बृजराज सिंह चारण सीआई गोविंदसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में हरिनारायण शर्मा, बीट प्रभारी कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल राकेश, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सहित पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं से अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क किया। इस मौके पर सरपंच हरिहर परमार, समाजसेवी मोगा भाई, मोहनलाल रोत, वीरमल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

झौथरी.जिलेके प्रभारी मंत्री अर्जुनलाल गर्ग ने शुक्रवार को जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कार्यों का निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह अभियान कार्यों का निरीक्षण करने निकले प्रभारी मंत्री ने झौंथरी पंचायत समिति में तीन कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने चौकी गांव में अभियान के तहत जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण कार्य के तहत सतत कंटूर ट्रेंच और गहरी कंटूर ट्रेंच निर्माण का निरीक्षण किया। इसी प्रकार उन्होंने माल गांव में अंबावाला तालाब के गहरा कराने के कार्य का निरीक्षण किया तो यहां पर ग्रामीणों द्वारा खोदी गई बड़ी-बड़ी खाबडिय़ों को देखकर खुश हुए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र की निवासी और प्रधान मंजूला रोत से भी बात की तथा क्षेत्र में बड़ी संख्या में हो रहे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन कार्यों से क्षेत्रवासियों को लाभांवित कराने का आह्वान किया।इसके बाद उन्होंने सुराता गांव में भी कार्यों को देखा। इस मौके पर चौरासी विधायक सुशील कटारा, जिला प्रमुख माधवलाल वरहात, एडीएमअशोक कुमार, जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका, जलग्रहण अधीक्षण अभियंता सीएल सालवी, प्रधान मंजूला रोत, ग्राम पंचायत की सरपंच कालीदेवी मौजूद थी।

आसपुर.जिलेके प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को क्षेत्र के कतिसौर में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, विधायक गोपीचंद मीणा, जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका, कार्यवाहक एसडीएम रमणलाल पाटीदार आदि ने वन विभाग आदि के तहत कतिसौर ग्राम पंचायत के 33 हेक्टेयर में शुरू हुए कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में जल संरक्षण और जल संवर्धन को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही उन्होंने भेवड़ी और अंतिया साइट पर भी जाकर भी कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सागवाड़ा एसीएफ़ सज्जन सिंह राठौड़, डूंगरपुर एसीएफ़ धनपत सिंह, रेंजर रविन्द्र कुमार जोशी, जलग्रहण एईएन वीके जैन, वेद प्रकाश मीणा, सरपंच हेमलता मीणा, बीडीओ शिवसिंह पोसवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...