स्कूल में किया स्वास्थ्य परीक्षण
सागवाड़ा। राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खड़गदा में बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। संस्थाप्रधान रेखा जोशी ने बताया कि डॉ. संदीप कुमार गुप्ता मेल नर्स रमणलाल अहारी, एएनएम सीमा डेंडोर द्वारा शारीरिक शिक्षिका सुशीला पाटीदार के नेतृत्व में स्कूल की 298 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें से 6 को राजकीय अस्पताल के लिए रैफर किया। अंत में प्रवीणा मेहता ने आभार जताया।