- Hindi News
- महिलाओं ने पाठशाला में बच्चों को दिए संस्कार
महिलाओं ने पाठशाला में बच्चों को दिए संस्कार
नगरके जूना मंदिर में हर रविवार को लगने वाली चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर धार्मिक ज्ञान संस्कार पाठशाला में बच्चों को धर्म और संस्कारों के बारे में बताया गया।
पाठशाला प्रभारी अनिता जैन ने बच्चों को पढाते हुए अरिंहत, सिद्ध, साधू और धर्म की नियमित आराधना करने से ज्ञानी और संस्कारी बनने की बात सिखाई। साथ ही बच्चों को जीवन में गुरू के मार्गदर्शन के महत्व के बारे में भी समझाया। इसके अलावा पूर्व में पढाए गए णमोकार मंत्र, तीर्थंकर, विनय पाठ के बच्चों को प्रश्न पूछे गए। पाठशाला में बच्चों को प्रभावना का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला महासभा की पायल शाह, रेखा जैन, साधना कोठारी, स्वाती जैन ने भी बच्चों को पाठशाला के महत्व के बारे में बताया। क्षुल्लक अतुल्य सागर महाराज ने समाज में धर्म का वातावरण बना रहे इसके लिए महिलाओं की ओर से बच्चों को संस्कारित करने की बात कहीं।
सागवाड़ा. धार्मिक ज्ञान संस्कार पाठशाला में बच्चों के साथ उपस्थित महिलाएं।