पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह में ही उखड़ने लगे सीमेंटेड ब्लॉक

तीन माह में ही उखड़ने लगे सीमेंटेड ब्लॉक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। गामोठवाड़ामें रामेश्वर मंदिर ब्राम्हण समाज के नोहरे की ओर जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका ने सीमेंटेड ब्लॉक लगवाए थे। कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने से मात्र तीन माह से भी कम समय में ये सीमेंटेड ब्लॉक अब जगह जगह से उखडऩे लगे। गामोठवाड़ा नवयुवक मंड़ल के अध्यक्ष राजेश गोगरोत, विनोद पितांबर, उपाध्यक्ष रजनीश भट्ट, प्रितम शर्मा, विवेक जोशी सहित यहां के निवासियों ने बताया कि अभी इस मार्ग का उपयोग करने में काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इन सीमेंटेड ब्लॉकों के उखड़ने से कभी कभार मवेशियों के पैर भी इसमें फंस जाते है। वहीं दूपहियां वाहनधारियों को भी इस मार्ग से निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। नगर पालिका की ओर से करवाए गए उक्त कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने से यहां के क्षेत्रवासियों में भारी रोष है।

गामोठवाड़ा में लगाए गए सीमेंट के ब्लॉक, जो तीन माह में ही जवाब दे गए। ग्रामीणों में इसकाे लेकर रोष है।