पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा ट्रेड फेयर में सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़

मेगा ट्रेड फेयर में सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। दैनिकभास्कर की ओर से नगर के महिपाल मैदान में लगे मेगा ट्रेड फेयर में सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की आवाजाही लगी रही। जहां स्कूली छात्राओं ने अपनी सहेलियों के साथ मेले में आकर शॉपिंग का लुत्फ उठाया। वहीं महिलाएं वेडिंग सीजन को देखते हुए अपने लिए बैंगल्स और ऑर्टीफिशयल ज्वेलरी की खरीदारी करती नजर आई। दैनिक भास्कर की ओर से लगे मेले में कई लोगों ने अपने घर को सजाने के लिए भी मेले में उपलब्ध वस्तुओं के स्टॉल पर जाकर शॉपिंग मजा उठाया। मेले में आई युवतियों ने नई फेशन के जूतो और चप्पलों सहित कॉस्मेटिक आइटम के पहले मोलभाव किया फिर खरीदारी करते दिखाई दी। दैनिक भास्कर की ओर से लगे मेले में लोगों को शॉपिंग का खूब मजा रहा है।

भास्कर के मेगा ट्रड फेयर में खरीदारी करते शहरवासी।