- Hindi News
- बेतरतीब वाहनों के जमावड़े से यातायात बाधित
बेतरतीब वाहनों के जमावड़े से यातायात बाधित
सागवाड़ा. पंचायत समिति के प्रधान उपप्रधान के चुनाव को लेकर पिछले दो दिनों से गोल चौराहे से गामोठवाड़ा जाने वाले मार्ग पर बेरिकेट लगाकर प्रवेश निषेध कर रखा था। लेकिन रविवार को उप प्रधान के चुनाव के बाद जैसे ही पुलिस ने बेरिकेट खोले उसके तुरंत बाद ही सब्जी फल विक्रेता पुन: इस मार्ग पर आकर काबिज हो गए। जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधीत भी हुआ। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर बेतरबीब ढंग से खड़े रहने वाले ठेले चालकों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।