देहात में भी काढ़ा पीने वालों की लगी भीड़
सागवाड़ा| रणौलीके आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा वितरण शिविर लगा। राजकीय आयुर्वेद औषधालय के चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्णकांत पंड्या ने बताया कि शिविर में स्कूली विद्यार्थियों सहित करीब 1890 ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। कंपाउंडर मणीलाल, लालशंकर, परिचारक लालशंकर द्वारा काढ़ा बनाया गया। शिविर में उप सरपंच हंसमुख पटेल, गौतम पाटीदार, कुरिया पाटीदार, धूलजी पाटीदार, गंगा बाई, नानजी पाटीदार, रमेशचंद्र जैन, सचिव दिनेश, महेशचंद्र सुथार, विनोद पाटीदार, विनोद भट्ट, कांतिलाल व्यास, नारायणलाल जोगी, डायालाल पाटीदार ने सहयोग किया।
सीमलवाड़ा. क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के डर से धंबोला कस्बे में दो दिन में 800 लोगों ने काढ़ा पिया। धंबोला कस्बे में राजकीय आयुर्वेद अस्पतालमें रविवार और सोमवार को लोगों को काढ़ा पिलाया गया। डॉ. मनोहरलाल शर्मा, हरिराम कटारा, मणीलाल कटारा, महेंद्र कुमार पंड्या ने सेवाएं दी।