जिले में आज 8 जगह बिजली चौपाल होगी
डूंगरपुर| 33केवी विद्युत उपचौकियों में सुबह 9 से 12 बजे तक विद्युत चौपाल आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। एसई एमबी पालीवाल ने बताया कि शहर में बिलड़ी, ग्रामीण में हथई, बिछीवाड़ा में बिछीवाड़ा, धंबोला में धंबोला, सागवाड़ा शहर में सरोदा, सागवाड़ा ग्रामीण में गामड़ा, आसपुर में आसपुर, चीतरी में चिखली, साबला में पिंडावल में बिजली चौपाल होगी।