- Hindi News
- शेषपुर मोड़ पर गुरु मंदिर का शिलान्यास 11 को
शेषपुर मोड़ पर गुरु मंदिर का शिलान्यास 11 को
सागवाड़ा|अतिशय क्षेत्रअभिनंदन साधना केंद्र त्रिमूर्ति शेषपुर मोड़ क्षेत्र पर आचार्य शांतिसागर महाराज की परंपरा के पट्टाचार्य समाधिस्थ आचार्य अभिनंदन सागर महाराज के समाधि स्थल पर 11 फरवरी को गुरु मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ने बताया कि गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी की प्रेरणा से उपाध्याय अनुभव सागर महाराज, गणिनी आर्यिका प्रज्ञामति माताजी, चैत्यमति माताजी, सुहितमति माताजी, भावनामति माताजी, सुगीतमति माताजी, सुहर्षमति माताजी क्षुल्लक अतुल्य सागर महाराज के सानिध्य में शिलान्यास समारोह होगा। पगारिया ने बताया कि सकल बीसा नरसिंहपुरा समाज वागड़ छप्पन और अभिनंदन साधना केंद्र चेरिटेबल ट्रस्ट शेषपुर मोड़ द्वारा आयोजित समारोह के तहत जिनेंद्र भगवान के अभिषेक पूजन के बाद कार्यक्रम स्थल पर भूमि शुद्धि, दिगबंधन, वास्तु पूजन होगा। जिसके बाद मुख्य शिलान्यासकर्ता रूपेश पुत्र मोहनलाल जगुआवत परिवार द्वारा मुख्य शीला मंगल कलश की स्थापना की जाएगी।