- Hindi News
- डूंगरपुर में जीते जनप्रतिनिधियों का जुलूस निकाला
डूंगरपुर में जीते जनप्रतिनिधियों का जुलूस निकाला
तेजपुर में पुलिस का छापा, 25 कार्टून अवैध शराब बरामद
गलियाकोट में उपजिला प्रमुख का किया स्वागत
डूंगरपुर। पंचायतीराज चुनाव संपन्न होने के साथ ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत का दौर शुरू हो गया है। चुनाव के ठीक बाद जीते हुए सदस्य की बाड़ेबंदी कर रखी थी ऐसे में सदस्यों का स्वागत नहीं हो पाया था लेकिन रविवार को उप प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव होने के साथ ही सदस्य बाड़ेबंदी से मुक्त हो गए थे। रविवार को घर पर आराम करने के बाद सदस्य सोमवार को स्वागत&ठ्ठड्ढह्यश्च; समारोह में व्यस्त रहे। इधर, पंचायत समिति डूंगरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान लक्ष्मण कोटेड़ ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं उपप्रधान सुरेश कुमार ने भी पदभार संभाला। पंचायत समितियों सदस्यों और कांग्रेस नेताओं ने प्रधान कोटेड़ और उपप्रधान सुरेश को बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, रतनदेवी भराड़ा, झौथरी प्रधान मंजूला रोत, बिछीवाड़ा प्रधान राधा देवी घाटिया, गणेश कोटेड मौजूद थे।
झौथरी और डूंगरपुर प्रधान का स्वागत : झौथरी प्रधान मंजुला रोत,डूंगरपुर प्रधान लक्ष्मण लाल कोटेड़ और उप प्रधान सुरेश कलासुआ का स्वागत कांग्रेस ब्लॉक पुनाली के अध्यक्ष मनोज पाटीदार के निवास पर किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, मनोज पाटीदार, गोविंद परमार, हरीश उपाध्याय, सुरेंद्र पाटीदार, चेतनलाल पंचाल मौजूद थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार ने कहा कि डूंगरपुर में हुए पंचायतीराज में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। पाटीदार ने कहा कि डूंगरपुर से दिल्ली तक भाजपा सरकार की कड़ी से कड़ी मिल जाने से आने वाला समय जिले के लिए स्वर्णिम युग होगा। पाटीदार ने कहा कि अब क्षेत्र में विकास की गति बढ़ेगी। जिला प्रमुख और जिले के चारों विधायक भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप और क्षेत्र की मांग को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
गलियाकोट. मणीलाल चावला के उप जिला प्रमुख बनने पर सोमवार को गलियाकोट में जुलूस निकाला गया। भाजपा के कई पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उप प्रमुख चावला का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बद्रीनारायण शर्मा, शिल्पा मेघवाल, गंगाराम, शफी मोहम्मद, मनोज सामरिया, शब्बीर भाई, कुतुब मामा, अख्तर शेख, लक्ष्मण भाई, मुकेश भावसार, एससी मोर्चा के सागवाड़ा नगर अध्यक्ष कांतिलाल खटीक, महामंत्री यशवंत गवारिया, अल्पेश पंचाल, हर्षित भावसार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
कड़ी से कड़ी जुड़ने से जिले का होगा विकास
गलियाकोट। उप जिला प्रमुख बनने पर चावला का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
प्रधान बनने के बाद दरियाटी गांव में पहुंचे चिखली प्रधान महेंद्र बरजोड़ का स्वागत करते ग्रामीण।