पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवार भर्ती आज : अभ्यर्थी नीले रंग का पारदर्शी पेन लेकर आएं

पटवार भर्ती आज : अभ्यर्थी नीले रंग का पारदर्शी पेन लेकर आएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपर | पटवारीभर्ती परीक्षा शनिवार को डूंगरपुर और सागवाड़ा शहर में होगी। जिलेभर के 35 केंद्रों पर दोपहर 12 बजे परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तैयारियां पूरी हो गई है। पटवारी परीक्षा के लिए 10700 अभ्यर्थियों का पंजीयन किया हुआ है। इसके लिए डूंगरपुर में19 और सागवाड़ा शहर में 16 परीक्षा केंद्र रखे है। इन केंद्रों पर प्रशासनिक, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। जिले में गुरुकुल कॉलेज में सबसे ज्यादा 850अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

वहीं सबसे कम अभ्यर्थी सनरोज कॉलेज सागवाड़ा में 144 होंगे। डूंगरपुर से 12942 अभ्यर्थियों ने प्री पटवारी परीक्षा के लिए आवेदन किया है जो बांसवाड़ा परीक्षा देने जाएंगी। इसी तरह बांसवाड़ा के 10700 परीक्षार्थियों को डूंगरपुर आकर परीक्षा देनी होगी। परीक्षा से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की सुरक्षाकर्मी की ओर से चेकिंग की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित केंद्र से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को 11 बजे तक केंद्र तक पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा समन्वयक एडीएम अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा के संचालन को लेकर 35 केन्द्राधीक्षक, 40 सहायक केन्द्राधीक्षक, 59 पर्यवेक्षक सहित सात सतर्कता दल बनाए गए है जिसमें 21 सदस्य है। डूंगरपुर में नियंत्रण कक्ष का नंबर. 02964-232262 और सागवाड़ा में 02966-254014 है।

रोडवेजलगाएगा अतिरिक्त बस : जिलेके अभ्यर्थियों को बांसवाड़ा परीक्षा केंद्र मिले है। वही बांसवाड़ा के सभी अभ्यर्थियों को डूंगरपुर शहर और सागवाड़ा शहर मिला है। ऐसे में रोडवेज की ओर से 4 बसें अतिरिक्त रखी गई है। जिसमें सवारियों की डिमांड पर भेजा जाएगा। वही रोडवेज की सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी। रोडवेज पूछताछ पर अतिरिक्त कार्मिक कार्यरत रहेंगे।

खबरें और भी हैं...