पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोल के कोठे पर कार ने तीन जनों को मारी टक्कर

पोल के कोठे पर कार ने तीन जनों को मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज इनबॉक्स

सागवाड़ा। कस्बेके पोल के कोठे पर देर रात एक कार चालक ने तीन जनों को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरलीधर पुत्र हुकुमचंद्र, चंद्रकांत पुत्र शंकरलाल भावसार तथा गणेश लाल भावसार को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। प्रत्यादर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था। जिसने घटना के बाद स्थानीय निवासी हरीश पुत्र सांभरलाल भावासार के साथ मारपीट की। वहीं, घायलों को सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें घायल मुरलीधर और चंद्रकांत को उदयपुर रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस जाब्ता पहुंचा। जहां से कार को जब्त कर लिया गया है।