विभागों की लापरवाही से टूट रही सड़कें
नगरक्षेत्र से होकर गुजर रही डामर सड़क की देखभाल तो नगर पालिका कर रही है और ही सार्वजनिक निर्माण विभाग। एेसे में मुख्य सड़क के क्षतिग्रस्त होते चले जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सानिवि सड़क नेशनल हाईवे आॅथोरिटी के पास होने का तर्क देकर पल्ला झाड़ रहा है तो पालिका नालियां बनवाने का महज आश्वासन देकर ही जिम्मेदारी पूरी कर रही है। इसके नतीजे में सड़क को तो लगातार क्षतिग्रस्त होने से रोका जा रहा है और ही उसकी मरम्मत ही हो पा रही है।
डूंगरपुर मार्ग पर गोवाड़ी से आगे डूंगरपुर की तरफ विभाग द्वारा सड़क का नवीनीकरण करवाया गया है। लेकिन, गोवाड़ी से सागवाड़ा की तरफ मुख्य डाकघर, शिव कॉलोनी, गलियाकोट मोड़ और नर्सरी मोड़ के पास के हिस्सों में सड़क के किनारों पर पानी की निकासी की उपयुक्त व्यवस्था नहीं होने से आसपास के घरों, दुकानों और सर्विस सेंटरों का पानी सड़क पर पसरा रहता है। पानी से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, लेकिन इस तरफ नगर पालिका और सानिवि द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।
बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले सड़क के इस हिस्से पर कुछ समय पूर्व पेचवर्क कर सड़क की मरम्मत करवाई गई, लेकिन सड़क पर लगातार पानी आने के कारण वह फिर से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसको लेकर शहरवासियों ने क्षेत्र में नाली निर्माण की मांग की, लेकिन पालिका से अब तक कोरे आश्वासन ही मिलते रहे।
डाकघर के सामने बनाई जा रही दुकानों की तराई का पानी सड़क पर पसरा रहने से यहां बना बड़ा गड्ढा हादसे का सबब बना हुआ है। वहीं, शिव कॉलोनी के पास नाले से निकल रहा पानी सड़क पर पसरा रहता है, जिससे भी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। ऐसे में सड़क के किनारों पर हमेशा कीचड़ पसरा रहने से मार्ग फिसलन भरा हाेने से यहां हमेशा बाइक चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है।
^अगर लोग लापरवाही से पानी सड़क की तरफ निकाल कर सड़क को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नाली निर्माण के लिए बोर्ड की बैठक में बात रखी जाएगी। \\\'\\\' -कैलाशचंद्रव्यास, अधिशासीअधिकारी, नगर पालिका सागवाड़ा
^सड़क का अधिकार नेशनल हाईवे ऑथोरिटी के पास है। पीडब्ल्यूडी ने पूर्व में नाले का निर्माण करवाया था, लेकिन वह भर गया है। विभाग के पास इसके लिए बजट का अभाव है। फिर भी दुकानदारों आसपास के रहने वा