पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैकड़ों कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए

सैकड़ों कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। सागवाड़ासे कई भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को जयपुर के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता सरकार के एक साल पूरे होने पर जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष हितेश रावल और प्रहलाद सिंह वरदा ने बताया कि नगर सहित वरदा, टामटिया, ठाकरडा, बिजावाड़ा, मालवी, मांड़व, भवानपुरा, नौगामा, नंदौड़, गोवाड़ी, गामड़ा, ओबरी, पाड़वा, पादरा, चितरी, जोगपुर, भीलुडा, जेठाणा सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बसों द्वारा जयपुर के लिए रवाना हुए। आसपुर.प्रदेशसरकार के एक वर्ष पूरा करने पर जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी शुक्रवार शाम को रवाना हुए। विधायक गोपीचंद मीणा मंडल अध्यक्ष वेलजी पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए। विधायक गोपीचंद मीणा और पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखा वाहनों को रवाना किया। इधर, बड़ौदा में भी भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में जयपुर गए।