बनकोड़ा सचिव पर रिश्वत का आरोप
आसपुर। पंसअासपुर के बनकोड़ा के सचिव पर एक विवाहिता ने विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। प्रार्थी के वकील ने विकास अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। वकील लाखनसिंह चौहान की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनाने के लिए 10 दिसंबर को पंचायत में आवेदन किया था, जहां से सचिव ने निर्धारित प्रपत्र होने का कहकर लौटा दिया और दूसरे दिन आने को कहा। इसके बाद दूसरे दिन पूरे दिन पंचायत में इंतजार किया पर सचिव बार-बार फोन करने के बाद भी नहीं आया।
^मेरे पास में ज्ञापन आया है। इस संबंध में सचिव से बात हुई थी। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं पेश करने से प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है।\\\'\\\' -हुकमचंदबैरवा, विकासअधिकारी
^उम्र संबंधित दस्तावेज नहीं होने से पंजीयन पत्र जारी नहीं किया गया था। अब जारी कर दिया गया है। जहां तक राशि मांगने का आरोप है तो वे लोग झूठ बोल रहे हैं।\\\'\\\' -गुमानसिंह, सचिवबनकोड़ा।
इधर, 11 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस
सागवाड़ा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत समिति में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने 11 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीडीओ मूलाराम सोलंकी ने बताया कि बैठक में अनुपस्थित रहने पर सचिव बलवंत सिंह, राजकुमार मीणा, नारायण परमार, नरेन्द्र सिंह, नाथूलाल यादव, कनिष्ठ लिपिक हीना जोशी, दिनेश दर्जी, अरविंद रोत रोजगार सहायक कैलाश डेंडोर, हेमंत पाटीदार वेलजी पाटीदार को नोटिस जारी किया है।