- Hindi News
- वार्डों और सरपंचों का आरक्षण निर्धारण 16 और 17 को
वार्डों और सरपंचों का आरक्षण निर्धारण 16 और 17 को
सागवाड़ा। ग्रामपंचायतों के वार्डों और सरपंचो के आरक्षण का निर्धारण 16 और 17 दिसंबर को किया जाएगा। एसडीएम दीपेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की अधिसूचना और जिला कलेक्टर के आदेशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के लिए पंचायत समिति सागवाड़ा और गलियाकोट के समस्त पंचायतों के वार्डों का आरक्षण और सरपंचों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। जिसके लिए श्रेणीवार आबंटन और लॉटरी के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमें 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे सागवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र और 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे पंचायत समिति क्षेत्र गलियाकोट के आरक्षण के लिए उपखंड कार्यालय सागवाड़ा के चैंबर में लॉटरी निकाली जाएगी।