- Hindi News
- स्कूल में सांस्कृतिक साहित्यिक सप्ताह मनाया
स्कूल में सांस्कृतिक साहित्यिक सप्ताह मनाया
सागवाड़ा। किड्सकेयर इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक और साहित्यिक सप्ताह मनाया जा रहा है। संस्था प्रधान सरला भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नाट्य स्पर्धा हुई। इससे पूर्व 8 दिसंबर को चुटकुला और कविता स्पर्धा का, 9 को संगीत अभिनय प्रतियोगिता, 10 दिसंबर को डांस और अंताक्षरी स्पर्धा, 11 दिसंबर को वाद-विवाद स्पर्धा हुई।