पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन आज

कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। भाजपासरकार कि जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी शनिवार को धरना, प्रदर्शन और काला दिवस मनाएगी।

कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक पंचायत से 50 कार्यकर्ताओं को धरने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया, सुरेंद्र बामनिया, पूंजीलाल परमार, असरार अहमद, उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, उपाध्यक्ष वलम्भराम पाटीदार, रोशन दोसी, नारायण पण्डया, प्रधान देवराम रोत, उषा मीणा, उप प्रधान वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, महामंत्री अशुमाला पंचाल, शार्दुल चौबीसा मौजूद थे।

सागवाड़ा में भी कांग्रेसियों ने किया मंथन

सागवाड़ा. नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को काला दिवस मनाएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष देवीलाल फलोत ने बताया कि पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार बामणिया के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा काला दिवस मनाया जाएगा। जिसमें दोनों ब्लॉक अध्यक्ष सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

आसपुर. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन रविवार को ईश्वर महादेव शिवालय परिसर गोल में होगा। प्रवक्ता विनोद मालवी के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष करणसिंह चौहान की अध्यक्षता में होगा। सम्मेलन पंचायतीराज चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या।