सड़क पर उड़ रहे धूल के गुबार
डूंगपुरमार्ग पर सागवाड़ा नगर क्षेत्र शुरू होते ही खस्ता हाल सड़क का क्षेत्र भी शुरू हो जाता है। सड़क की हालत यह है कि बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ से फिसलन बढ़ जाती है और सूखने पर धूल के गुबार उठने लग जाते हैं।
डूंगरपुर मार्ग पर गोवाड़ी से आगे की तरफ विभाग द्वारा नवीनीकरण करवा दिया गया है। गोवाड़ी से सागवाड़ा की तरफ की सड़क जस की तस छोड़ दी गई। इससे बारिश के दिनों में परेशानी बढ़ गई। सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढ़ों को अस्थाई रूप से पाटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी और गिट्टी डाली थी। वाहन चालकों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं सागवाड़ा- गलियाकोट सड़को पर पडे गढ्ढों से वाहनधारीयों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
सागवाड़ा. डूंगरपुर मार्ग पर वाहनों के गुजरने के साथ ही उठते धूल के गुबार।