पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दम

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरदा में शिक्षकों के पद रिक्त होने से शिक्षण व्यवस्था में रही बाधा गांव के शिक्षा प्रेमी और भामाशाह बलवंतसिंह सरदारसिंह चौहान के सहयोग से दूर हुई। चौहान ने आगामी छह माह के लिए एक शिक्षक का मानदेय देने की घोषणा की। उन्होंने 30 हजार रुपए की राशि सहयोगार्थ देने की घोषणा की है। उनकी इस घोषणा से विद्यार्थियों, शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

भामाशाह ने 30 हजार रुपए सहयोग राशि दी

भास्कर न्यूज| सीमलवाड़ा

सीमलवाड़ा।17 से 19 वर्ष आयु वर्ग की छह दिवसीय राज्य स्तरीय 59 वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता कस्बे के मणीलाल पंड्या राउमावि में 19 सितंबर से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ की तैयारी को लेकर बैठक बुधवार सुबह 10 बजे डीईओ हरिप्रकाश डेंडोर की अध्यक्षता में सीमलवाड़ा में होगी।

आयोजक विद्यालय संस्थाप्रधान आबुलाल मनात ने बताया कि तैयारी बैठक में निर्णायक और प्रतिनियुक्त अधिकारी, कर्मचारी भाग लेंगे। विद्यालय में सोमवार को संस्थाप्रधान के सानिध्य में धंबोला प्रधानाचार्य दिनेशचंद्र पंड्या, दिवड़ा प्रधानाचार्य नवनीत व्यास, सिलोही प्रधानाचार्य यशवंत पंड्या, राजेंद्र कुमार शर्मा पीठ, विद्युतसिंह चौहान गडा पट्टा पीठ, राजेंद्रसिंह चौहान डूका भाग लेंगे। बैठक में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए आवासीय व्यवस्था, स्मारिका प्रकाशन, आमंत्रण पत्रिका, प्रतिक चिन्ह, खेल मैदान को लेकर चर्चा की जाएगी। बिलड़ी.डूंगरपुरकी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को राप्रावि सडली में शुरू हुई। मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह चौहान थे।

अध्यक्ष जिला महामंत्री प्रभु पंड्या ने की जबकि विशिष्ट अतिथि सुरमाल परमार, सुरेश फलोजिया और बहादुरसिंह पाटीदार थे। प्रतियोगिता में अतिथियों का स्वागत एबीईओ रमेशचंद्र पंचाल, सरपंच रामकृष्ण अहारी, हरिराम कोटडिया, देवशंकर अहारी, संस्थाप्रधान भरतलाल खराड़ी ने किया। प्रतिवेदन नोडल प्रभारी भवानीशंकर पाटीदार ने प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रामेश्वर भगोरा ने निभाई। प्रतियोगिता में अतिथियों ने कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ किया।

इसमें कबड्डी और खो-खो में 30 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच गोकुलपुरा और पुनाली के मध्य हुआ। इस अवसर पर पूनमचंद अहारी, नाथू पाटीदार, शंकरलाल अहारी, उर्मिला अ