- Hindi News
- वणौरी में हुई कलेक्टर की चौपाल, जाने हाल
वणौरी में हुई कलेक्टर की चौपाल, जाने हाल
सागवाड़ा। वणौरीगांव में मंगलवार रात को कलेक्टर इंद्रजीतसिंह की चौपाल हुई। चौपाल में ग्रामीणों ने नाहरपुरा से जावराफला, जेठाणा तक सड़क बनाने, रेलवे परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि के बदले समान भूमि का आवंटन करने, खाद्य सामग्री बढ़ाने, एलपीजी गैस का नियमित वितरण कराने, पेयजल के लिए टंकी बनाने, राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों का निर्माण, आबादी के पट्टे जारी करवाने और बिजली सप्लाई के लिए डीपी लगाने की मांग की। प्रारंभ में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी।