बाइक भिड़ंत में दो घायल
सागवाड़ा। गोरेश्वरमार्ग पर गामोठवाड़ा के पास बुधवार सुबह में बाइक भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार किशनपुरा निवासी भंवर पुत्र वेलजी रोत और खडग़दा निवासी राकेश पुत्र करूणाशंकर पाटीदार की बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें घायल दोनों बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस थाने से एसआई दौलतसिंह अस्पताल में पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।