- Hindi News
- नंदौड़ के सामुदायिक भवन का उदघाटन, बालिका विकास पर जोर
नंदौड़ के सामुदायिक भवन का उदघाटन, बालिका विकास पर जोर
राउमाविनंदौड में बुधवार को सामुदायिक भवन का उदघाटन एवं अभिनंदन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनिता कटारा ने जनजाति क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करने की बात कही। समारोह के अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, विशिष्ट अतिथि डीईओ कांतिलाल डामोर, मंडल अध्यक्ष शैलेश भट्ट, पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा और भेमजी डेंडोर थे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं काे जागरुक रहकर लाभ लेने की बात कही। इससे पूर्व सरपंच पूजा पारगी, उप सरपंच प्रमोद भट्ट, निर्भयराम भट्ट, हेमेंद्र भट्ट, सुरेशचंद्र भट्ट, बादर पाटीदार, देवीलाल, कालू पाटीदार सहित ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेष शर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के वार्ड पंच, विद्यालय स्टॉफ और कई संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।