गरियाता में विधायक ने किए पांच उदघाटन
गलियाकोट। गांवमें बुधवार को एक साथ पांच योजनाओं और केंद्रो का उद्घाटन सागवाड़ा विधायक ने किया।
सागवाड़ा विधायक अनिता कटारा ने गरियता में आयोजित समारोह में कहा कि भाजपा सरकार जनजाति अंचल के चहुंमुखी विकास, युवाओ रोजगार, हर वर्ग को आर्थिक विकास, देश में स्वच्छता के लिए कृत संकल्पित है। कटारा ने गरियता में स्ट्रीट लाईट, बैंक बीओबी कार्यालय, सभा भवन, पेयजल स्कीम, किसान सेवाकेंद्र का उदघाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा ने संबोधित किया। मुकेश पंडया चितरी मंडल अध्यक्ष, फतेहंिह राठोड, कमला डेंडारे सरपंच चितरी, देवीलाल पाटीदार, गरियता सरपंच माणकलाल डेंडोर, जयेश पाटीदार, शलेश जोशी, तखतसिंह, देवीलाल सुथार, शलेश भटट, सुखलाल भाटीया, अमजी पाटीदार, गुलाबसिंह राठोड, ईश्वर दर्जी, हकरजी प्रजापत, भरत कलाल, सुरेंद्र राठोड उपस्थित थे।
गलियाकोट. गरियता में स्ट्रीट लाइट योजना का उद्घाटन करते विधायक।