नाली खुदाई के लिए आई जेसीबी लौटी बैरंग
सागवाड़ा। गामोठवाड़ाक्षेत्र में नाली निर्माण को लेकर खुदाई के लिए बुधवार शाम को नगर पालिका की ओर से जेसीबी को लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। गामोठवाड़ा में भाटिया बिल्डिंग के पास नाली निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा की गई लाइनिंग पर खुदाई के लिए ठेकेदार द्वारा जेसीबी लाई गई थी। लेकिन आसपास के लोग खुदाई का विरोध करते हुए जेसीबी के आगे बैठक गए।
लोगों की मांग थी कि पास ही नगर पालिका के रिक्त पड़े भूखंड मेें से पुराने नाले को ही पक्का करवाया जाए। जबकि नगर पालिका की योजना भाटिया बिल्डिंग सहित आसपास के बिल्डिंग से सटकर खाली पड़ी भूमि का उपयोग करने के लिए भवन के पास पर्याप्त जगह छोड़कर नाली निर्माण करना है।
गौरतलब है कि मंगलवार को गामोठवाड़ा संघर्ष समिति सहित नागरिकों द्वारा क्षेत्र में सभी भवनों से सटकर निजी बस स्टैंड क्षेत्र की तरह ही नाली निर्माण कराने की मांग की गई थी।
सागवाड़ा. नाली निर्माण की खुदाई को लेकर बुधवार को पहुंची जेसीबी के आगे विरोध जताते सागवाड़ावासी करते।