पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड के विकास की मांग

बस स्टैंड के विकास की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। रोडवेजबस स्टैंड की असुविधाओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया।

नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी को रोडवेज सागवाड़ा के स्थान प्रभारी प्रवीण सिंह राव के साथ जागरूक नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त सौंपे गए ज्ञापन में कई समस्याएं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। जिसमें सुलभ शौचालय के पास नाली बनाने, बस स्टैंड प्रवेश द्वार के पास बने मकानों का गंदा पानी परिसर में निकलने से फैल रही गंदगी को रोकने और बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसी रोड बनाने की मांग की गई। साथ ही बस स्टेंड क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से यात्री प्रतीक्षालय में बेंच लगाने की भी मांग की। ज्ञापन में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, विष्णु कुमार भासरिया, पूर्व जिला प्रमुख बक्सीराम रोत, नरेंद्र खोड़निया, मयंक दोसी, गोविंद डांगी, प्रदीप गुप्ता, रमेश सोमपुरा, दशरथ भोई, कचरूलाल व्यास, चंद्रशेखर सोमपुरा, अशोक कुमार कंसारा सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर कर रोडवेज बस स्टैंड को सुविधायुक्त बनाने की मांग की। इधर, विधायक अनिता कटारा ने भी अधिशाषी अधिकारी को जनहित कार्य को प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए। साथ ही रोडवेज बस स्टैंड के विकास को लेकर सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान पुष्पेंद्र चौबीसा और धर्मेश पंड्या भी उपस्थित थे।

सागवाड़ा. डिपो के सुधार को लेकर बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देते

रोडवेज स्टैंड के सुधार के लिए नपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन