पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फावटा में ग्रामीणों ने बताई सड़कों की समस्या

फावटा में ग्रामीणों ने बताई सड़कों की समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। ओबरीके फावटा गांव में मंगलवार देर शाम को विधायक अनिता कटारा का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। समारोह के अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, विशिष्ट अतिथि सागवाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेश भट्ट, भाजपा नेता शंकरलाल डेचा, नटवरलाल पटेल, डेचा लेम्प्स अध्यक्ष कांतिलाल सेवक, लालसिंह अहाड़ा थे। इस मौके पर करणसिंह सरपोटा, विनोद कटारा, रमेश कटारा, रूपलाल डामोर, मुकेश परमार और ग्रामीणों ने स्वीकृत ओबरी-छाणी मंगरी सड़क का कार्य शीघ्र ही शुरू करवाने एवं ओबरी से फावटा सड़क का नव निर्माण करने, फावटा उप्रावि को मावि में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। संचालन चंद्रशेखर पुरोहित ने किया।

सागवाड़ा. फावटा गांव में कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करती विधायक।