पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराना व्यापारियों ने बंद किया पॉलीथिन का उपयोग

किराना व्यापारियों ने बंद किया पॉलीथिन का उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वायत्तशासनविभाग की ओर से 1 से 15 दिसंबर तक प्लास्टिक कैरी बेग और पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिबंध के बावजूद उपयोग करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

पॉलीथिन के खिलाफ चलाए जा रहे है अभियान में किराणा व्यापारियों ने प्रशासन को सहयोग करने की पहल की है। किराणा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भूता के नेतृत्व में बुधवार को कई व्यापारियों ने विधायक अनिता कटारा से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई।

व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से हैंडल वाली थैलियों के साथ ही एलडी और पीपी मटेरियल से बनी थैलियों को भी जब्त किया जा रहा है, जबकि एलडी और पीपी थैलियों का उपयोग नियमानुसार हो सकता है। इन थैलियों को नष्ट भी किया जा सकता है। अध्यक्ष भूता ने बताया कि इन थैलियों का उपयोग डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर सहित कई जगहों किया जा रहा है। इसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष भूता ने व्यापारियों से मशविरा कर प्रशासन को विश्वास दिलाया कि शहर में किराणा व्यापारियों की ओर से प्लास्टिक थैली हैंडल वाली थैलियों का उपयोग नहीं किया जाएगा और सभी ने कपड़े की थैली का उपयोग करने में सहमति जताई। साथ ही किराना व्यापारियों को भविष्य में पॉलीथिन थैली का उपयोग करने पर किराना एसोसिएशन की ओर से कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

इससे पूर्व सुबह में प्रशासन की ओर से तहसीलदार बीएल सुथार, नपा अधिशाषी अधिकारी कैलाशचंद्र व्यास, स्वास्थ्य निरीक्षक प्रमोद शर्मा, गिरदावर हिरण्य पाटीदार ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगर की विभिन्न दुकानों पर छापा मारकर 30 किग्रा पॉलीथिन थैलियां जब्त की गई।

^पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में शहर में पॉलीथिन का उपयोग ना हो इसके लिए प्रयासरत रहेंगे।\\\'\\\' -प्रमोदशर्मा, स्वास्थ्यनिरीक्षक, नगर पालिका

प्रयास कर रहे हैं कि उपयोग किया जाए