पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशिसं के प्रतिनिधि मंडल ने एडीईओ बीईईओ से भेंट की

राशिसं के प्रतिनिधि मंडल ने एडीईओ-बीईईओ से भेंट की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। राष्ट्रीयशिक्षक संघ उपशाखा सागवाड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार शाम को एडीईओ और एबीईईओ से भेंट की। उपशाखा मंत्री डायालाल पाटीदार ने बताया कि अध्यक्ष नवनीत भट्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एडीईओ कृष्णलाल जोशी और बीईईओ मणीलाल छगण से भेंटकर सर्विस रिकॉर्ड संधारण कराने, 9,18 27 एसीपी एरीयर दिलाने, बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं का फिक्सेशन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। एडीईओ एवं बीईईओ ने समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत जोशी, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश व्यास, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र भट्ट, हितेंद्र भट्ट, लालशंकर पाटीदार, जयंतीलाल गर्ग, शंकरलाल खिंची सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।