पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ दिवसीय आवासीय संस्कृत संभाषण शिविर 24 से

आठ दिवसीय आवासीय संस्कृत संभाषण शिविर 24 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। भारतसंस्कृत परिषद राजस्थान मंडल की ओर से 24 से 31 दिसंबर तक विद्यानिकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी में आवासीय संस्कृत संभाषण शिविर होगा। शिविर को लेकर बुधवार को महिला महाविद्यालय में भारत संस्कृत परिषद राजस्थान मंडल के दल का स्वागत किया गया। भारतीय संस्कृत के प्रमुख रामकृष्ण ने संस्कृत विषय के महत्व को बताते हुए इसमें रोजगार के अवसरों की जानकारी दी साथ ही शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया। इस अवसर पर हेमंत पुरोहित, रोहित उपाध्याय सहित कई प्राध्यापक उपस्थित थे। आभार उपाचार्य जगदीश प्रसाद शर्मा के जताया।