- Hindi News
- त्रिमेस का वार्षिक अधिवेशन 25 को सरोदा में
त्रिमेस का वार्षिक अधिवेशन 25 को सरोदा में
सागवाड़ा। त्रिवेदीमेवाड़ा ब्राह्मण समाज तरपोत चौखला की बैठक रविवार को छात्रावास भवन गामोठवाड़ा में हुई। तरपोत चौखला के अध्यक्ष गणेशलाल जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 25 दिसंबर को आयोजित त्रिमेस वार्षिक अधिवेशन सरोदा के लिए चर्चा की गई। प्रतिभावान विद्यार्थियों की अंक तालिका का संग्रह 20 दिसंबर तक करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में सेवा निवृत्त कर्मचारी, नव नियुक्त कर्मचारी एवं वृद्धजनों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में देवीलाल पंड्या, प्रभुलाल उपाध्याय, वासुदेव ओड, विनोद त्रिवेदी, मणीलाल पंड्या, दिलीप भट्ट, दीपक उपाध्याय, ललित पंड्या, गोपालकृष्ण पंड्या, राजेश पंड्या मौजूद थे। तरपोत चौखला की अगली बैठक 21 दिसंबर को छात्रावास भवन में आयोजित होगी।