- Hindi News
- नाबालिग को पत्नी बनाने की नीयत से भगा ले जाने का केस दर्ज
नाबालिग को पत्नी बनाने की नीयत से भगा ले जाने का केस दर्ज
सागवाड़ा। पुलिसमें नाबालिग को जबरन प|ी बनाने की नियत से भगा कर ले जाने का एक प्रकरण रविवार को दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार दर्ज प्रकरण में एक दादा ने बताया कि उसकी पौत्री 11 वीं कक्षा में पढ़ती है। वह स्कूल के पास गांव में ही कमरा किराए लेकर उसकी भतीजी के साथ रह रही थी। जिसे 11 दिसंबर की रात सुरेश पुत्र राजू सरपोटा जबरन डरा धमकाकर भगा ले गया।