- Hindi News
- घर में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
घर में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
सागवाड़ा। अपनेघर में झुलसी विवाहिता की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसको लेकर पीहर पक्ष ने आत्मदाह करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सीआई मनीष चारण ने बताया कि रंगथौर निवासी सरस्वती (20) प|ी वेलजी रोत शनिवार दोपहर में अपने घर में झुलस गई थी। जिसे करीब 90 फीसदी झुलसी हालत में सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद अागे रेफर किया गया था। जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर मौत से पूर्व विवाहिता के बयान भी लिए थे।
इधर, इस मामले में पीहर पक्ष ने आत्मदाह के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। मृतका के पिता बटीकड़ा निवासी मोगजी पुत्र कालिया डामोर ने पुलिस में दर्ज कराए प्रकरण में बताया कि सरस्वती की करीब दो वर्ष पूर्व ही शादी कराई गई थी। शादी के कुछ समय बाद से उसका पति उसके चरित्र को लेकर संदेह करते हुए परेशान करता था। जिससे विवश होकर उसने केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया। तफ्तीश डीएसपी बृजराजसिंह चारण कर रहे हैं।