- Hindi News
- प्रभारी मंत्री आज करेंगे सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदर्शनी का उदघाटन
प्रभारी मंत्री आज करेंगे सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदर्शनी का उदघाटन
डूंगरपुर राज्यसरकार का एक साल पूरा होने पर सोमवार को प्रदर्शनी का उदघाटन और पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। प्रभारी और विधि, विधिक कार्य एवं विधि परामर्शी मंत्री अर्जुनलाल गर्ग राज्य सरकार के विकास और उपलब्धियों को लेकर सोमवार को प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे।
इसके साथ ही ’डूंगरपुर जिला दर्शन पुस्तिका’ का विमोचन भी किया जाएगा। एडीएम अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से प्रदर्शनी होगी। उदघाटन के बाद मंत्री गर्ग सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सरकार की एक वर्षीय उपलब्धियों पर प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे।
प्रभारी मंत्री अपने दो दिवसीय डूंगरपुर दौरे पर कई उदघाटन करेंगे। 15 दिसंबर को दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल में धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। वे इसी दिन दोपहर 2.30 बजे मेताली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने बताया की प्रभारी मंत्री 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के ईडीसी हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे सागवाड़ा अस्पताल में जननी शिशु सुरक्षा योजना के वार्ड का उदघाटन और दोपहर 2.30 बजे आसपुर में धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे।