पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने ईमानदारी का परिचय दिया

युवक ने ईमानदारी का परिचय दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। सड़कपर गिरे पर्स को उसके मालिक को लौटाकर एक युवक ने ईमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार भचड़िया धाणी स्कूल के प्रधानाध्यापक रजनीकांत शर्मा रविवार को किसी कार्य से सागवाड़ा आए हुए थे। डूंगरपुर मार्ग पर उनका पर्स गिर गया। पर्स में एटीएम कार्ड, नकदी के साथ आवश्यक कागजात भी थे।

मड़कोला निवासी युवक बंशीलाल पुत्र हरजी डामोर को पर्स मिलने पर उसने संपर्क करके शर्मा को पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।