पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोवाड़ी में जयकारों के साथ अन्नपूर्णा माताजी की प्रतिमा स्थापित

गोवाड़ी में जयकारों के साथ अन्नपूर्णा माताजी की प्रतिमा स्थापित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावसमाज गोवाड़ी की ओर से राव मोहल्ले में नवनिर्मित मंदिर में रविवार को विधि-विधान के साथ अन्नपूर्णा माताजी की प्रतिमा स्थापित की गई।

सुबह में पंडित प्रकाश भट्ट के आचार्यत्व में गणपति पूजन, मातृका पूजन, नवग्रह, एकादश रूद्र पूजन किया गया। पंडित नरेंद्रकृष्ण शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, कमलेश शर्मा, शैलेंद्र भट्ट, हितेश भट्ट हिमांशु शर्मा के मंत्रोच्चारों के साथ समाज के प्रतिनिधि भैरोसिंह गमीरसिंह राव परिवार द्वारा स्थापित होने वाली अन्नपूर्णा माताजी, गणपति भैरवजी की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद प्रतिमाओं की गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, वहीं बालिकाओं द्वारा सिर पर मंगल कलश धारण किए गए थे। शोभायात्रा के बाद राव मोहल्ले में नवनिर्मित मंदिर में मंत्रोच्चारण और जयकारों के साथ प्रतिमाओं की स्थापना की गई।

आरती के बाद महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नाथूसिंह राव, भीमसिंह राव, लक्ष्मणसिंह राव, भैरोसिंह राव, फतेहसिंह राव, निर्भयसिंह राव, जयसिंह राव, भगवतसिंह, डूंगरसिंह राव, हेमेंद्रसिंह, जितेंद्रसिंह राव, मोहितसिंह राव रविंद्रसिंह राव सहित समाज के श्रद्धालु मौजूद थे।

गोवाड़ी में प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालते राव समाज के लोग।