- Hindi News
- संस्कृत संभाषण शिविर के आयोजन को लेकर बैठक
संस्कृत संभाषण शिविर के आयोजन को लेकर बैठक
सागवाड़ा। भारतसंस्कृत परिषद् की ओर से सागवाड़ा में शीतकालीन अवकाश में होने वाले सात दिवसीय आवासीय संस्कृत संभाषण शिविर की पूर्व तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई। रामकृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित बैठक में डूंगरपुर परिक्षेत्र के संस्कृत विभाग के साथ ही सामान्य शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों की उपस्थिति में 24 से 31 दिसंबर तक विद्यानिकेतन उप्रावि पुनर्वास कॉलोनी और राउप्रा संस्कृत विद्यालय में शिविर के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं संबंधित चर्चा की गई।
शिविर को लेकर विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इस दौरान राजेश जैन, जगदीश टेलर, गजेंद्र बामणिया, चयनेश पंड्या, दीपक पंड्या, बालेश्वर भावसार, मुकेश पाटीदार, धनेश्वर पाटीदार, रोहित भट्ट, नेहा जोशी, प्रदीप भट्ट, हेमेंद्र पंड्या, प्रदीप भट्ट, भवानीशंकर सहित कई लोग मौजूद थे।