पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनावों को लेकर लॉटरी 19 को

पंचायत चुनावों को लेकर लॉटरी 19 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजचुनावों को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पद के लिए लॉटरी 19 दिसंबर को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लॉटरी प्रक्रिया को संपन्न कराने निर्देश जारी कर दिए है। पंचायतीराज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है।

संभवत: जनवरी माह में होने वाले पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों के तहत प्रथम चरण में लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी ने 19 दिसंबर का दिन तय किया है। जिसके तहत जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पद के लिए लॉटरी मुख्यालय पर होगी। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी उपखंडस्तर पर होगी। जिला मुख्यालय पर लॉटरी ईडीपी सभागार में सुबह 10.30 बजे होगी। वर्तमान में जिला परिषद सदस्यों की संख्या 27 है। वहीं, पांच नई पंचायत समितियां बनने के बाद पंचायत समिति सदस्यों की संख्या बढ़कर 198 हो गई। इस बार नई बनी पंचायत समिति गलियाकोट, झौथरी, चीखली, साबला और दोवड़ा के लिए भी चुनाव होंगे।

एडीएम अशोक कुमार ने बताया कि 16, 17 और 18 दिसंबर को उपखंडस्तर पर पंच और सरपंच की लॉटरी की जाएगी। इस संबंध में सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए है। इन तीन दिनों में उपखंड अधिकारियों को अपने स्तर पर लॉटरी की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके तहत सागवाड़ा एसडीएम सागवाड़ा और गलियाकोट पंचायत समिति, सीमलवाड़ा एसडीएम सीमलवाड़ा और चीतरी, आसपुर आसपुर एसडीएम आसपुर और साबला, डूंगरपुर एसडीएम डूंगरपुर और दोवड़ा तथा बिछीवाड़ा एसडीएम बिछीवाड़ा और झौथरी पंचायत समितियों के सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी निकालेंगे।