पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसपुर से रेती भर कर रहे ट्रक जब्त, जुर्माना वसूला

आसपुर से रेती भर कर रहे ट्रक जब्त, जुर्माना वसूला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसपुरकी सोम नदी और टामटिया क्षेत्र में हो रहे रेती के अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। इधर, खनन विभाग ने रेती परिवहन को लेकर गुरुवार को भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया।

खनन विभाग के महिपाल जैन ने बताया कि आसपुर से रेती भर कर सागवाड़ा की ओर रहे तीन ट्रक पकड़े गए। रेती के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रक मालिकों से 1 लाख 60 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इधर, ट्रैक्टर मालिक की ओर से जुर्माना नहीं देने पर ट्रैक्टर को जब्त कर वरदा थाने में खड़ा किया गया है। आसपुर में लंबे समय से सोम नदी में बड़े पैमाने पर रेती का अवैध खनन किया जा रहा है। प्रशासन इस अवैध खनन को रोकने में जहां नाकाम साबित हो रहा है, वहीं खनन विभाग का कहना है कि आसपुर सलूंबर क्षेत्र में आता है, जिससे वह कार्रवाई नहीं कर पाते हैं। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर ने आसपुर की सोम नदी में रेती के हो रहे अवैध खनन को लेकर खबर प्रकाशित कर प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन तो स्थानीय प्रशासन और ही जिला प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई की है।

रेलवेठेकेदार से वसूले 5 लाख 17 हजार

डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलामरेललाइन के तहत चल रहे रेलवे के काम में अवैध खनन को लेकर की गई कार्रवाई के बाद ठेकेदार से जुर्माना वसूला गया है। खनन विभाग के जैन ने बताया कि 5 दिसंबर को अवैध खनन को लेकर एक मशीन और तीन डंपर जब्त किए गए थे। इसे लेकर गुरुवार को रेलवे ठेकेदार ने 5 लाख 17 हजार 250 रुपए का जुर्माना भरा है। साथ ही ठेकेदार को अवैध खनन नहीं करने को लेकर पाबंद भी किया गया है।