- Hindi News
- दीपेन बने प्रदेश सचिव और पंड्या जिलाध्यक्ष
दीपेन बने प्रदेश सचिव और पंड्या जिलाध्यक्ष
भीलूड़ा। राष्ट्रीयब्राह्मण युवजन सभा राजस्थान में सागवाड़ा क्षेत्र के दो युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत लांबा की ओर से किए गए मनोनयन में खड़गदा निवासी दीपेन भट्ट को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं, भीलूड़ा निवासी सनील पंड्या को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। भट्ट और पंड्या के मनोनयन पर औदिच्य समाज खड़गदा के अध्यक्ष उमाशंकर व्यास, विप्र फाउंडेशन के डॉ. रमेश भट्ट, औदिच्य दस गांव संगठन के अध्यक्ष कांतिशंकर उपाध्याय, गायत्री परिवार के भूपेंद्र पंड्या, श्री क्षेत्रपाल प्रबंध समिति ट्रस्ट खड़गदा के अध्यक्ष ईश्वर भट्ट, कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री सहित सर्व ब्राह्मण बंधुओं ने खुशी व्यक्त की।
सुनील पंड्या।
दीपेन भट्ट।