- Hindi News
- पुनर्वास कॉलोनी में नहीं लगाया जाए मोबाइल टावर
पुनर्वास कॉलोनी में नहीं लगाया जाए मोबाइल टावर
सागवाड़ा। पुनर्वासकॉलोनी के वाशिंदों ने कॉलोनी में लगाए जा रहे एक कंपनी के मोबाइल टावर को लगाने की अनुमति नहीं दिए जाने की मांग की है। सतीश सोनी, मोहनलाल, जसवंत, शंकरलाल सुथार, रेखा सोनी, धर्मेंद्र सहित नागरिकों ने बताया कि पुनर्वास कॉलोनी के बी ब्लॉक में सोनियों के मंदिर सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय के पास एक निजी कंपनी का 4 जी टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिस स्थान पर टावर लगाया जा रहा है वह आबादी क्षेत्र होने के साथ उसके पास ही एक बालिका स्कूल भी है। टावर लगाने से मोहल्ले में रेडिएशन का खतरा बढ़ जाएगा।