कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने दिनेश खोड़निया
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
डूंगरपुरकांग्रेस के जिलाध्यक्ष को लेकर हो रही उठापठक पर गुरुवार को विराम लग गया। प्रदेश नेतृत्व ने सागवाड़ा के दिनेश खोड़निया के नाम पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेता के रूप में पहचान रखने वाले खोड़निया इस बार इस पद की दौड़ में थे। कांग्रेस राज में उन्हें मेला प्रधिकारण का उपाध्यक्ष बनाए जाने के चलते राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। वे उस दौरान थे। वे पूर्व में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे जिला कार्यकारिणी और प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में भी कांग्रेस में काम करते रहे है।
इधर, खोड़निया के जिलाध्यक्ष की सूचना पर शहरर सहित जिलेभर में जश्न का माहौल रहा। सागवाड़ा से लेकर डूंगरपुर तक उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि डूंगरपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बदलने को लेकर कवायद चल रही थी। जिलाध्यक्ष की दौड़ में खोड़निया और पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार भी थे। जिले के दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के समक्ष दोनों नेताओं के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया था। जानकारी के अनुसार खोड़निया को पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा और पूर्वमंत्री महेंद्रजीतसिंह का समर्थन था। नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता अंसार अहमद, प्रवक्ता उमेश रावल, महामंत्री सुखदेव यादव, रोशन दोशी, रतनलाल पाटीदार, शार्दुल चौबीसा, वल्लभराम पाटीदार, हीरालाल पटेल, अभिलाष बागड़िया मौजूद थे। (खबरपेज 7 पर भी)
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर दिनेश खोड़निया का नाम घोषित होने पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर आतिशबाजी करते कांग्रेसी सदस्य।