बसंत पंचमी आज, छात्राओं का किया जाएगा सम्मान
डूंगरपुर। बसंतपंचमी पर आज जिलेभर में 484 छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ रहने वाली बालिकाओं को ब्लॉक और जिला स्तर पर सम्मान किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी प्रभुलाल मीणा ने बताया कि बोर्ड कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली 10वीं 12वीं छात्राओं को गार्गी प्रियदर्शनी पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रियदर्शिनी और गार्गी पुरस्कार ब्लॉक डूंगरपुर का महारावल उमावि डूंगरपुर, राउमावि फलोज, महिपाल राउमावि सागवाड़ा, राउमावि चितरी, राउमावि आसपुर, संत मावजी महाराज राउमावि साबला, राउमावि चिखली, राउमावि बिछीवाड़ा, मणिलाल पंडया राउमावि सीमलवाड़ा, राउमावि झौथरी में होगा।
सागवाड़ा.नगरके राजकीय महिपाल उमावि में शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह होगा। प्रिंसिपल भरत कुमार व्यास ने बताया कि बोर्ड की दसवीं बारहवीं में कक्षा में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाता है।
सीमलवाड़ा.ब्लॉकसीमलवाड़ा का गार्गी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बसंत पंचमी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे विधायक सुशील कटारा के मुख्य आतिथ्य में होगा। यह जानकारी नॉडल प्रभारी जीवन प्रकाश दामा ने दी।
साबला.पंचायतसमिति साबला का सम्मान समारोह संत मावजी महाराज राजकीय उमावि में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।