वणोरी में मूर्ति स्थापना समारोह
सागवाड़ा। राउमाविवणोरी में शुक्रवार को सरस्वती की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाठक ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अनिता कटारा, अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिला प्रमुख माधवलाल वरहात, प्रधान रेखा रोत, डूंगरपुर नगर परिषद के सभापति केके गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सुनील पंड्या, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेष भट्ट, सागवाड़ा पालिका चेयरमैन निर्मला अहारी, डीईओ माध्यमिक प्रभुलाल मीणा, गलियाकोट प्रधान सूर्या अहारी सरपंच वंदना माल होंगी।