वरदा में आशापुरा माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 16 से
सागवाड़ा| क्षत्रियसमाज वरदा के सानिध्य में वेजनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित माताजी मंदिर में पंचकुंडीय महायाग एवं आशापुरा माताजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का दो दिवसीय महोत्सव 16 17 फरवरी को होगा।
क्षत्रिय युवा संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पं. विनोद त्रिवेदी के आचार्यत्व में पहले दिन मंडप प्रवेश, कलश यात्रा, नवचंडी याग दूसरे दिन कलश, ध्वजादंड स्थापना, मूर्ति प्रतिष्ठा, धर्मसभा, सम्मान समारोह एवं पूर्णाहुित होगी।