पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिक अभिलेख बनाने का प्रशिक्षण दिया

वार्षिक अभिलेख बनाने का प्रशिक्षण दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| रिसोर्सस्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं. 11 पटेलवाड़ा में गुरुवार को द्विमासिक सीसीई कार्यशाला हुई। जिसमें अंग्रेजी के दक्ष प्रशिक्षक कीर्ति पंड्या एवं गणित के रमेशचंद्र पाटीदार ने संभागियों को वार्षिक अभिलेख संधारण, चेकलिस्ट भरने, चौथे टर्म की पाठ योजनाओं सहित रिकॉर्ड संधारण के बारे में बताया। कार्यशाला में रिसोर्स स्कूल के दिनेशचंद्र जोशी ने संभागियों का स्वागत किया। आरपी गजेंद्रसिंह राजावत ने सीसीई के अंतिम चरण की जानकारी दी। सर्वशिक्षा अभियान डूंगरपुर के एडीपीसी अरविंद ने अवलोकन भी किया। विभिन्न नोडल केंद्रों से हितेश भावसार, पवन जैन, शंकरलाल यादव, जगदीश सुथार, रामकिशोर भावसार, मनीष जैन, पिंकी भावसार, सुषमा भट्ट, कमलेश अहारी, सूरजमल मीणा, बृजबाला राव, रेखा जैन सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...