राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर जताया विरोध
जवाहरलालनेहरू युनिवर्सिटी में चल रहे विवाद के मामले में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त कुछ विद्यार्थियों का सांकेतिक पुतला जलाया गया। भाजयुमो भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर के गोल चौराहा पर पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही रोष जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान भूपेश पंवार, रामचंद्र जोशी, योगेश रावल, विपुल पंचाल, चिराग पंचोरी, मुकेश तिवारी, हितेश भोई, शंकरलाल अहारी, नरेश भागरिया, योगेश संघवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सागवाड़ा. राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर नगर के गोल चौराहा पर जेएनयू विवाद में लिप्त छात्रों का पुतला फूंकते कार्यकर्ता।