खोड़निया के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी
राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिनेश खोड़निया को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया है। इसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बांसवाड़ा रोड स्थित उनके कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने खोडनिया को फूल मालाएं पहनाते हुए खुशी जताई। वहां से खोड़निया सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में नगर के मुख्य गोल चौराहा पहुंचे। जहां आतिशाबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन पवन कुमार गोवाड़िया, प्रभुलाल वाडेल, नगरपालिका में प्रतिपक्ष के नेता कुलदीप गांधी, पूर्व प्रधान आशा डेंडोर, ललित पंचाल, दिलीप कुमार नोगमिया, नरेंद्र खोड़निया, भरत भट्ट, संजय सारगिया, कपिल भट्ट, पूर्व पार्षद गुलाब यादव, अनोखीलाल भूता, गजेंद्र सिंह, आकाश भाई, रमेश सुथार, अरविंद राणा, सैफुद्दीन मऊडी, पार्षद सुभाष सोमपुरा प्रवीण अहारी, बच्चन भट्ट, सुरेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीमलवाड़ा.जिलाध्यक्षबनने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं मे खुशी देखी गई। कस्बे के मांडली तिराहे पर प्रधान निमीषा भगोरा, मुश्ताक अहमद पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। सरपंच रूपचंद भगोरा, सुरेश भोई, बाल गोविंद पाटीदार, हेमंत शाह, गफुर भाई, दाउद भाई, राकेश लबाना, महेन्द्र कुमार, भरतलाल कलाल मौजूद थे।
डूंगरपुर.दिनेशखोडनिया का स्वागत समारोह 13 फरवरी को होगा। जिला कांग्रेस महामन्त्री सुखदेव यादव ने बताया की राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा के मुख्यआतिथ्य में 13 फरवरी शनिवार को सुबह 10.30 बजे डूंगरपुर वागड़ गांधी वाटिका में स्वागत समारोह का आयोजन होगा। साथ ही खोडनिया डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इधर, खोडनिया के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने केंद्र और प्रदेश स्तरीय नेताओं का आभार जताया है।
कुआं.दिनेशखोडनिया के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर चीखली ब्लॉक के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। चीखली प्रधान महेंद्र सिंह बरजोड़, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह नोलियावाडा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय कुआं में पटाखे छोड़ एव आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
सीमलवाड़ा. कस्बे में मांडली तिराहे पर आतिशबाजी कर खुशी जताते कांग्रेसी।
सागवाड़ा. जुलूस के साथ नगर के गोल चौराहा पर जाते खोडनिया।
सागवाड़ा. गोल चौराहे पर स्वागत करते कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता।