प्रकृति खराड़ी के स्वागत में स्थानीय नेतृत्व की नाराजगी उजागर
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
एसटीआयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने मायके डूंगरपुर पहुंची प्रकृति खराड़ी का स्वागत हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ सागवाड़ा विधायक अनिता कटारा और उनकी टीम ही नजर आई। इनमें भाजयुमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जयेश लोधावरा पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौबीसा के नेतृत्व में मोतली मोड़ पर जमा थे। वहां से नारेबाजी कर सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंची। वहां पार्टी जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, वरिष्ठ नेता शंकरसिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष दौलतसिंह राठौड़ ने स्वागत किया। विधायक अनिता कटारा, प्रधान रेखा रोत, महामंत्री सुनील पंड्या, गलियाकोट प्रधान सूर्या अहारी की पूरी टीम मौजूद थी, लेकिन डूंगरपुर, चौरासी आसपुर विधायक जिलाप्रमुख समारोह में शामिल नहीं हुए थे। संचालन महामंत्री शांतिलाल पंड्या ने किया।
नगर परिषद की ओर से उपसभापति फखरुद्दीन, मुकेश श्रीमाल, भूपेश शर्मा इक्का दुक्का पार्षदों ने भी स्वागत किया। महामंत्री शांतिलाल पंड्या ने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर चहुंमुखी विकास की जरूरत है। अपेक्षित विकास नहीं हो रहे हैं। इस पर प्रकृति ने कहा कि क्षेत्र के सभी वर्गों का विकास होगा। आपकी मांगें हम तक पहुंचेंगी, उनकी राज्य मंच पर प्रभावी वकालत की जाएगी।
डूंगरपुर। एसटी आयोग की अध्यक्ष का स्वागत करती सागवाड़ा विधायक कटारा।